हम चीन से व्यापार क्यों नहीं बंद करते? उसे सबक और भारत में रोज़गार मिलेगा: सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के बाद बुधवार को ट्वीट किया, "हम चीन से अपना व्यापार क्यों नहीं बंद करते?" उन्होंने लिखा, "चीन से आयात की जाने वाली अधिकतर वस्तुएं भारत में बनती हैं। इससे चीन को सबक और भारत में रोज़गार मिलेगा।"