हम जानते हैं कि यह अच्छी खबर नहीं है: अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें ₹1 लाख तक बढ़ाने पर Apple
Apple ने भारत में अपने प्रोडक्ट्स (iPad और MacBook) की कीमतें ₹1 लाख तक बढ़ा दी हैं। कंपनी ने कहा, "हम जानते हैं कि यह अच्छी खबर नहीं है और हम इसका समाधान खोजने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।" बकौल कंपनी, उन्होंने 'अब तक अपने ग्राहकों को इस बढ़ोतरी से बचाया है' लेकिन अब ऐसा नहीं कर सकते।