हम जासूस नहीं हैं: पबजी पर मिले प्रेमी से मिलने अवैध रूप से भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला
पबजी पर मिले प्रेमी सचिन के साथ रहने के लिए अपने 4 बच्चों संग अवैध रूप से भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला ने कहा है, "हम जासूस नहीं हैं, हम साधारण इंसान हैं जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं और बाकी ज़िंदगी एकसाथ बिताना चाहते हैं।" महिला ने कहा, "हमारा कोई एजेंडा नहीं है, मैं भारत में रहना चाहती हूं।"