हम जीतते हैं तो लोग नहीं कहते कि हम बिरयानी खाते हैं, हारने पर क्यों कहते हैं?: इफ्तिखार
पाकिस्तानी बल्लेबाज़ इफ्तिखार अहमद ने विश्व कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन पर कहा है, "अगर पाकिस्तान टीम जीतती है तो लोग नहीं कहते कि हम बिरयानी खाते हैं...जब हारते हैं तब ऐसा क्यों कहते हैं? मुझे इसका जवाब दें।" उन्होंने कहा, "अगर कोई बिरयानी खाकर ऐसा काम करता है जिससे मुल्क का नाम बदनाम हो...तो हम उसके भी खिलाफ हैं।"