हम टाटा ग्रुप को 51% हिस्सेदारी बेचने की रिपोर्ट्स का खंडन करते हैं: हल्दीराम्स
स्नैक्स निर्माता हल्दीराम्स ने एक बयान में कहा है, "हम 51% हिस्सेदारी बेचने की रिपोर्ट्स का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं। टाटा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ हमारी कोई बातचीत नहीं हो रही है।" इससे पहले रॉयटर्स ने बताया था कि टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स ने हल्दीराम्स में 51% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत शुरू की है।