हम ट्रांसजेंडर का ही रोल क्यों करें, दूसरी भूमिकाएं भी मिलनी चाहिए: ऐक्टिविस्ट गौरी सावंत
ट्रांसजेंडर ऐक्टिविस्ट गौरी सावंत ने कहा है कि उन्हें केवल ट्रांसजेंडर भूमिकाओं तक ही सीमित क्यों रहना चाहिए? उन्होंने कहा, "हमें भी...दूसरे रोल करने दो...लोगों को दूसरी भूमिकाओं के लिए...हमारे बारे में सोचना चाहिए। मैं...एक विज्ञापन में मां बनी थी...और लोगों ने मुझे उस भूमिका में स्वीकार किया।" आगामी वेब सीरीज़ 'ताली' में गौरी की भूमिका अभिनेत्री सुष्मिता सेन निभाएंगी।