हम डरेंगे नहीं, मज़बूती से खड़े रहेंगे: राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस के नोटिस भेजने पर खरगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप पीड़िताओं' वाले बयान को लेकर पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें नोटिस भेजने पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा, "हम डरने वाले नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "वे (केंद्र) हमें कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम इस तरह की हरकतों से डरेंगे नहीं। हम मज़बूती से खड़े रहेंगे।"