हम ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते हैं: अमेरिकी विदेश मंत्री
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से रविवार को मुलाकात करने वाले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका, ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता है। उन्होंने कहा, "हम किसी भी पक्ष द्वारा यथास्थिति में एकतरफा बदलाव करने के खिलाफ हैं।" ब्लिंकन ने कहा, "इसके साथ ही...हाल के वर्षों में चीन द्वारा उठाए गए कुछ उत्तेजक कदम...चिंताजनक हैं।"