हम दिल्ली जाएंगे व जो भी परिणाम होगा उसके लिए सरकार ज़िम्मेदार होगी: किसान नेता
किसानों के प्रदर्शन के बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि किसान 21 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे और जो भी परिणाम होगा उसके लिए भारत सरकार ज़िम्मेदार होगी। पंधेर ने कहा, "सरकार बातचीत के ज़रिए हमारी मांगे नहीं मान रही है। (बॉर्डर से) बैरिकेड हटाकर हमें दिल्ली नहीं जाने देगी तो मजबूरी में हम आगे बढ़ेंगे।"