हम देश की संपत्तियों को नहीं बेच रहे: 'नैशनल मॉनेटाइजेशन पाइपलाइन' पर वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि सड़कों और रेलवे जैसी संपत्तियों का मौद्रीकरण कर ₹6 लाख करोड़ जुटाने के उद्देश्य वाले 'नैशनल मॉनेटाइजेशन पाइपलाइन' के ज़रिए देश की संपत्ति नहीं बेची जा रही है। विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट किया, "संपत्तियों को...वापस लेने का नियम सख्ती से लागू होगा...संपत्तियों का मालिकाना हक सरकार के पास रहेगा।"