हम दोनों एक-दूसरे की ज़िंदगी में हस्तक्षेप नहीं करते: पत्नी ट्विंकल को लेकर अक्षय कुमार
ऐक्टर अक्षय कुमार ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में अपनी पत्नी व लेखिका ट्विकंल खन्ना को लेकर कहा कि वे दोनों एक-दूसरे की ज़िंदगी में हस्तक्षेप नहीं करते। अक्षय ने 'क्या आप एक-दूसरे को सुझाव देते हैं?' सवाल पर कहा, ''अगर मैं उनसे कुछ पूछता हूं...तो वह मुझे सुझाव देती हैं...अगर वह मुझसे पूछती हैं...तो मैं अपना सुझाव देता हूं।''