हम दोनों लंबी रेस के घोड़े हैं: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने बुधवार को पटना में बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करने के बाद कहा कि वे दोनों ही लंबी रेस के घोड़े हैं। आदित्य ने कहा, "हर बार राजनीति करना ज़रूरी नहीं है। तेजस्वी अच्छा काम कर रहे हैं। हम दोनों (फोन पर) बातचीत करते रहते हैं। हमारी दोस्ती जारी रहेगी।"