हम निराश थे पर यह खेल का हिस्सा है: कॉनवे के डीआरएस न ले पाने पर सीएसके के कोच फ्लेमिंग
पावर कट के चलते गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के डेवन कॉनवे के डीआरएस न ले पाने की घटना को सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। मैच के बाद उन्होंने कहा, "हम थोड़ा निराश थे लेकिन यह खेल का हिस्सा है।" कॉनवे मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए थे।