हम निर्दयी हो गए हैं, यह घिनौनी हरकत है: एक कुत्ते को पीटती केयरटेकर के वीडियोे पर आलिया
ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक पालतू कुत्ते को पीटती केयरटेकर के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसे ऐक्ट्रेस-गायिका सोफी चौधरी ने शेयर किया था। आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "अगली बार किसी को ऐसा करते देखें...तो उसका वीडियो बनाकर सीधे अधिकारियों के पास ले जाएं।" उन्होंने आगे लिखा, "हम इतने...निर्दयी हो गए हैं। यह दुखद और घटिया हरकत है।"