हम्पी के विट्ठल मंदिर में बने 56 संगीतमय स्तंभों पर थपथपाने से निकलता है संगीत
मान्यता है कि हम्पी (कर्नाटक) का विट्ठल मंदिर 15वीं शाताब्दी की अद्भुत संरचना है जिसमें बने 56 संगीतमय स्तंभों पर थपथपाने से संगीत निकलता है। हालांकि, स्तंभों से संगीत कैसे निकलता है इसे लेकर रहस्य बना हुआ है। भगवान विट्ठल को समर्पित इस मंदिर का निर्माण देवराय द्वितीय ने करवाया था और इसे विजया विट्ठल मंदिर भी कहा जाता है।