हम पाकिस्तानी नहीं, बलोचिस्तानी हैं: पाक के बलोच नेता ने फिर की आज़ादी की घोषणा
पाकिस्तान के प्रसिद्ध बलोच लेखक और ऐक्टिविस्ट मीर यार बलोच ने एक बार फिर पाकिस्तान से बलूचिस्तान की 'आज़ादी' का एलान किया है। उन्होंने बुधवार को कहा, "हम पाकिस्तानी नहीं हैं, हम बलोचिस्तानी हैं।" मीर यार ने भारत के नागरिकों, मीडिया, यूट्यूबर्स और इंटेलेक्चुअल से अपील की है कि वे बलूचों को 'पाकिस्तान के अपने लोग' कहना बंद करें।