हम पाकिस्तान की संप्रभुता को बनाए रखने के लिए उसका समर्थन करते रहेंगे: चीन

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बताया है कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशहाक डार से बातचीत में कहा है कि पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए चीन उसका साथ देता रहेगा। गौरतलब है, भारत के साथ सीज़फायर लागू करने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीज़फायर उल्लंघन किया है।

Load More