हम पंजाबियों के दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं, 'आप' को जीत की बधाई: बादल
पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों में 'आप' को बहुमत मिलने के बाद शिरोमणि अकाली दल प्रमुख
सुखबीर सिंह बादल ने कहा है, "हम...विनम्रता के साथ पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को...स्वीकार करते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं 'आप' और उनके नेता भगवंत मान को...चुनाव में उनकी जीत पर बधाई देता हूं।" बकौल बादल, "मुझे विश्वास है...वे लोगों की उम्मीदों पर...खरे उतरेंगे।"