'हम पहले से चांद पर हैं, यहां भी बिजली-पानी नहीं है' कहते पाकिस्तानी शख्स का वीडियो हुआ वायरल
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को लेकर मज़ाक कर रहे एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स कह रहा है, "वे (भारत) चांद पर जाने के लिए पैसे खर्च कर रहे हैं...हम तो पहले से चांद पर रह रहे हैं।" शख्स ने कहा कि चांद की तरह पाकिस्तान में भी पानी और बिजली नहीं है।