हम पेड़ के नीचे खड़े होते थे, आप नसीब वाले हैं कि आपको चेंबर मिले: एससी के वकीलों से सीजेआई
सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के लिए चेंबर आवंटन को लेकर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी. रमणा ने अपने वकालत के दिनों को याद कर कहा, "हम पेड़ों के नीचे खड़े होते थे।" उन्होंने वकीलों से कहा, "दिल्ली को छोड़कर देश में कहीं भी चेंबर नहीं मिलते। आप नसीब वाले हैं कि आपको चेंबर मिले हैं।"