हम फिलिस्तीनी लोगों की और ज़्यादा मदद करने को तैयार हैं यूएन में भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने कहा है, "भारत फिलिस्तीनी लोगों की और ज़्यादा मदद के लिए तैयार है।" पार्वथानेनी हरीश ने बताया कि भारत अबतक कुल $120 मिलियन की मदद भेज चुका है। उन्होंने कहा, "भारत 'टू-स्टेट सॉल्यूशन' का समर्थन करता है जिसमें आपसी सहमति से एक संप्रभु और स्वतंत्र फिलिस्तीन की स्थापना शामिल है।"