हम बिगड़ते हालात को लेकर चिंतित हैं: इज़रायल-लेबनान संघर्ष को लेकर भारत
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इज़रायली सेना द्वारा दक्षिणी लेबनान में किए गए हमले को लेकर कहा है, "हम 'ब्लू लाइन' पर बिगड़ते हालात से चिंतित हैं। हम स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।" बकौल मंत्रालय, सभी को संयुक्त राष्ट्र परिसर की अखंडता का सम्मान करना चाहिए और इज़रायल-लेबनान संघर्ष के मद्देनज़र सुरक्षा को लेकर ज़रूरी कदम उठाने की आवश्यकता है।