हम बुद्ध के देश हैं, युद्ध हमारी राह नहीं है: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में कहा है कि भारत का विकास किसी के लिए संकट लेकर नहीं आएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, "हम विश्व में समृद्ध थे तब भी हमने इस दुनिया को युद्ध में नहीं झोंका। हम बुद्ध के देश हैं, युद्ध हमारी राह नहीं है इसलिए भारत के बढ़ने से विश्व चिंतित नहीं हो।"