हम बार-बार ऐसा होते कैसे देख सकते हैं: दिल्ली में चलती बस में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप पर भूमि
दिल्ली-एनसीआर में एक चलती स्लीपर बस में 16-वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप पर ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने प्रतिक्रिया दी है। भूमि ने घटना पर नाराज़गी जताते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "हम बार-बार ऐसा होते कैसे देख सकते हैं...बेहद शर्म की बात है।" बकौल पुलिस, पर्दे लगी बस को 47 किलोमीटर तक घुमाते हुए लड़की से गैंगरेप किया गया।