हम बहुत छोटी सोच के होते जा रहे हैं: 'पठान' के गाने पर चल रहे विवाद पर आशा पारेख
अभिनेत्री आशा पारेख ने 'पठान' के गाने पर चल रहे विवाद पर कहा है कि बॉलीवुड हमेशा से 'सॉफ्ट टारगेट' रहा है। उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से हमारा दिमाग अब बंद होता जा रहा है। हम बहुत छोटी सोच के होते जा रहे हैं जो कि गलत है।" 'पठान' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नज़र आएंगे।