हम बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन यूक्रेनी सेना को निशाना बनाना बंद नहीं करेंगे: रूस
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई खत्म करने के लिए बातचीत को तैयार है लेकिन यूक्रेन के सैन्य ढांचे को नष्ट करने के प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि रूसी प्रतिनिधिमंडल ने इस सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेनी वार्ताकारों को अपनी मांगें सौंपीं थीं और अब उनकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा है।