हम भारत के साथ सैन्य संबंधों को मज़बूत करना चाहते हैं: चीन
चीन ने भारत संग अपने सैन्य संबंधों को मज़बूत करने की इच्छा जताई है। चीनी राष्ट्रीय रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि उनके देश की सेना सीमा मुद्दे पर निष्पक्ष और न्यायपूर्ण समाधान लागू करने के लिए अपने भारतीय समकक्षों संग काम करने को तैयार है। अक्टूबर-2024 में एलएसी से दोनों देशों के सैनिकों के पीछे हटने का समझौता हुआ था।