हम भारतीय पुरुष टीम से प्रेरणा ले रहे: महिला T20 विश्व कप से पहले हरमनप्रीत कौर
महिला टी20 विश्व कप-2024 से पहले भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि उनकी टीम भारतीय पुरुष टीम से प्रेरणा ले रही है। कौर ने कहा, "पुरुष टीम ने टी20 विश्व कप-2024 जीतने के लिए बहुत मेहनत की और कठिन मुकाबले जीते जिससे महिला टीम ने काफी कुछ सीखा है। हमारी टीम भी उसी राह पर है।"