हम भले ज़ख्मी हो लेकिन हमें डरना नहीं चाहिए: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान
ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रहीं ऐक्ट्रेस हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, "हम भले ज़ख्मी हो लेकिन हमें डरना नहीं चाहिए।" उन्होंने लिखा, "मैं चाहती हूं कि मेरी यात्रा इतनी साहसी और प्रेरक हो कि लोग अपनी कहानियों में एक नया पन्ना खोल सकें।" उन्होंने इस इंस्टाग्राम स्टोरी में 'बंदया' गाना भी जोड़ा है।