हम भारत के साथ खड़े हैं, भारत-रूस के संबंध तब विकसित हुए जब हम तैयार नहीं थे: अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने दोहराया है कि उनका देश भारत के साथ खड़ा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने रूस के साथ भारत के संबंधों को लेकर कहा, "यह दशकों के दौरान विकसित हुए जब यूएस इसके लिए तैयार नहीं था या भारत सरकार के लिए पसंद का भागीदार नहीं बन पाया था।"