हम भारत-पाक पर चर्चा करते हैं लेकिन भूल जाते हैं एशिया कप में श्रीलंका भी है: गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि एशिया कप में भारत-पकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता पर चर्चा करते समय लोगों को श्रीलंका को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा, "श्रीलंका भी एशिया कप जीतता रहा है।" पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा, "पिछली बार हमने भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल की भविष्यवाणी की थी...लेकिन श्रीलंका ने खिताब जीता।"