हम भारत-यूके के बीच 2030 तक दोगुना करना चाहते हैं व्यापार: भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त
ऋषि सुनक के यूके के प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा है कि हम 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) ऐसा करने का एक शानदार तरीका है।" बकौल एलिस, प्रधानमंत्री (सुनक) ने स्पष्ट किया है कि अर्थव्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।