हम भारतीय छात्रों व अन्य विदेशियों को यूक्रेन से निकालने को तैयार हैं: यूएनएससी में रूस
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कहा है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों व अन्य विदेशियों को निकालने के लिए खारकीव और सुमी जाने के लिए बसें सीमा पर खड़ी हैं। संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वैसिली नेबेन्ज़िया ने कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेन में फंसे विदेशियों की निकासी के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।