हम मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह पर जाने के लिए सक्षम हैं: इसरो
इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है, "हम चंद्रमा, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह पर जाने के लिए भी सक्षम हैं लेकिन और अधिक निवेश व आत्मविश्वास की ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "हमारे स्पेस सेक्टर को और आगे बढ़ना चाहिए।" उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर कहा, "चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर, दोनों ने ही तस्वीरें खींची हैं।"