हम मणिपुर की बात कर रहे हैं और पीएम ईस्ट इंडिया कंपनी की: संसद में मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को संसद में कहा, "हम मणिपुर की बात कर रहे हैं और प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ईस्ट इंडिया कंपनी की।" इससे पहले प्रधानमंत्री ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन INDIA को लेकर कहा था कि केवल INDIA नाम से कुछ नहीं होता और ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम में भी इंडिया है।