हम मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा नहीं पढ़ पाए लेकिन उद्देश्य पूरा हो गया: नवनीत राणा
निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा ना पढ़ पाने के बाद कहा है, "भले ही हम मातोश्री तक नहीं पहुंच पाए...लेकिन उद्देश्य पूरा हो गया है।" उन्होंने कहा, "कई भक्त मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं...जिससे ये सिद्ध होता है...हमारी आवाज़ वहां तक पहुंची है।"