हम 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के विचार के साथ आगे बढ़ रहे हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में सोमवार को कहा, ''हम 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के विचार के साथ आगे बढ़ रहे हैं। दूरसंचार, बीमा, रक्षा और एयरोस्पेस के अलावा भारत में अब सेमीकंडक्टर्स के क्षेत्र में भी अपार अवसर हैं।'' पीएम ने आगे कहा कि भारत में निवेश करने का ये सबसे अच्छा समय है।