हम युद्धविराम के लिए तैयार हैं लेकिन अस्थाई तौर पर नहीं: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बात की है। चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, अराघची ने यी से कहा, "ईरान सिर्फ अस्थाई युद्धविराम नहीं चाहता...बल्कि पूरी तरह से युद्ध खत्म करना चाहता है।" यी ने कहा कि 'बातचीत का रास्ता लड़ाई से बेहतर' है।