हम यह बहस नहीं कर रहे हैं, मीडिया कर रही है: नॉर्थ-साउथ सिनेमा की तुलना को लेकर आलिया
ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान नॉर्थ-साउथ सिनेमा की तुलना को लेकर कहा है, "हम (फिल्म इंडस्ट्री) यह बहस नहीं कर रहे हैं, मीडिया कर रही है...इसकी ज़रूरत नहीं है...मुझे यह अनावश्यक लगता है।" आलिया ने कहा, "हम (नॉर्थ-साउथ सिनेमा के कलाकार) बहुत खुश हैं और हम एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते हैं। हमें काम करने दें।"