हम युद्ध शुरू नहीं करेंगे लेकिन जवाब ज़रूर देंगे: अमेरिका के हमला करने की योजना पर ईरान
जॉर्डन में ड्रोन हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका द्वारा ईरानी ठिकानों पर हमला करने की योजना को लेकर राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम युद्ध शुरू नहीं करेंगे लेकिन धमकाने वालों को जवाब ज़रूर देंगे।" गौरतलब है, अमेरिका ने कहा था कि हमला ईरान समर्थित उग्रवादी समूह ने किया है।