हमारा 66% से ज़्यादा नया कोड AI लिख रहा है: स्नैपचैट की पैरेंट कंपनी के CEO इवान स्पीगल
एक पॉडकास्ट के दौरान स्नैपचैट की पैरेंट कंपनी स्नैप के CEO इवान स्पीगल ने बताया कि कंपनी का दो-तिहाई से ज़्यादा (करीब 66.67%) नया कोड अब AI द्वारा लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि AI-टूल्स के तेज़ी से विकसित होने से सॉफ्टवेयर बनाना और इनोवेशन करना आसान हो रहा है, लेकिन अब असली अहमियत 'डिस्ट्रीब्यूशन' की हो गई है।