हमारी एक प्रीमैच्योर बेटी थी जिसका जन्म के 3 माह बाद निधन हो गया था: गोविंदा की पत्नी
अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया है कि बेटी टीना के बाद उन्होंने एक प्रीमैच्योर बच्ची को जन्म दिया था लेकिन स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण वह जीवित नहीं रह सकी। उन्होंने कहा कि जब उनकी बच्ची का निधन हुआ तब वह 3 महीने की थी और उसके फेफड़े विकसित नहीं हुए थे।