हमारी औकात ही नहीं है: अनंत और राधिका की शादी में शगुन देने के सवाल पर करण जौहर
कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में फिल्ममेकर करण जौहर ने 'अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शगुन देने' की बात पर कहा है, "उनको क्या शगुन देंगे हम? औकात ही नहीं है।" शो में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वेदांग रैना भी थे और सभी फिल्म 'जिगरा' के प्रमोशन में पहुंचे थे।