हमारे कई निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं, इसकी जड़ पाकिस्तान है: बहरीन में ओवैसी
बहरीन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हमारी सरकार ने हमें यहां भेजा है ताकि दुनिया को यह समझा सकें कि भारत किस तरह के खतरों का सामना कर रहा है।" उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से हमारे कई निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं...इस समस्या की जड़ पाकिस्तान है।"