हमारे कच्चे तेल की आपूर्ति का बड़ा हिस्सा होर्मुज़ स्ट्रेट के रास्ते नहीं आता: हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ईरान द्वारा होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद किए जाने को लेकर 'X' पर लिखा है, "हमने पिछले कुछ वर्षों में कच्चे तेल की आपूर्ति में विविधता लाई है।" उन्होंने लिखा, "अब हमारी आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा होर्मुज़ स्ट्रेट से होकर नहीं आता है। हमारी तेल विपणन कंपनियों के पास कई सप्ताह की आपूर्ति है।"