हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं: टाइगर पर हमले के बाद रोहित शेट्टी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 20 में बॉलीवुड हस्तियों पर हालिया गोलीबारी की घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रतियोगियों से कहा, "इधर हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं, तुम लोग क्या गैंगस्टर बनकर घूम रहे हो।" इस साल फरवरी में मुंबई में रोहित के घर के बाहर गोलियां चली थीं।