हमारी जितनी भी चिंताएं थीं उनका समाधान करने की कोशिश की गई: बजट 2024 पर केसी त्यागी

जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने केंद्रीय बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "बजट प्रशंसनीय है...इसमें पिछड़े राज्यों को सहायता देने का प्रावधान है खासतौर से बिहार और आंध्र प्रदेश को।" उन्होंने कहा, "बजट में बिहार के लिए हमारी जितनी भी चिंताएं थीं उनका समाधान करने का प्रयास किया गया है...(केंद्र सरकार) बधाई की पात्र है।"

Load More