हमारे तीसरे कार्यकाल का मतलब है कि हम तीन गुना तेज़ी से काम करेंगे: लोकसभा में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने को लेकर मंगलवार को लोकसभा में कहा, "हमारे तीसरे कार्यकाल का मतलब है कि हम तीन गुना तेज़ी से काम करेंगे।" उन्होंने कहा, "हमारे तीसरे कार्यकाल का मतलब है कि हम तीन गुना शक्ति लगाएंगे और देशवासियों को तीन गुना परिणाम देंगे।"