हमारे देश में विकास के नाम का करीब 10% पैसा आतंकियों तक पहुंचता है: पाक नेता
पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजल-उर-रहमान ने कहा है कि पाकिस्तान में विकास के नाम का करीब 10% पैसा आतंकवादियों तक पहुंचता है और वह लगातार फल-फूल रहा है। रहमान ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार और सेना दोनों ही इन्हें रोकने में असमर्थ हैं इसलिए नागरिक आज डर के साये में जी रहे हैं।