हमारे पूर्वजों ने न किसी का देश जीता, न ही धर्म परिवर्तन कराया: RSS प्रमुख मोहन भागवत
लखीमपुर खीरी (यूपी) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत का उद्देश्य विश्व को सुख, शांति और ज्ञान प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा, "हमारे पूर्वजों ने न किसी का देश जीता और न ही धर्म परिवर्तन कराया। हमने आध्यात्मिकता दी और विविधता का सम्मान सिखाया।"